ब्रेकिंग न्यूज़मुंबई शहर

खुशखबर: अब 23 जनवरी से बोरीवली स्टेशन पर भी रुकेगी ‘वंदे भारत एक्सप्रेस’

मुंबई: ट्रेन संख्या 20901/20902 मुंबई सेंट्रल-गांधीनगर कैपिटल वंदे भारत एक्सप्रेस को 23 जनवरी से बोरीवली स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव दिया जाएगा। इस ठहराव के कारण कुछ स्टेशनों पर वंदे भारत के समय में बदलाव किया जा रहा है। इसके अलावा 30 मई, 2023 से यह ट्रेन बुधवार को छोड़कर हफ्ते में सभी दिन चलेगी।

सुबह 6.23 पर पहुंचेगी बोरीवली स्टेशन
23 जनवरी से ट्रेन संख्या 20901 वंदे भारत एक्सप्रेस बोरीवली स्टेशन पर सुबह 6.23 बजे पहुंचेगी और सुबह 6.25 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन मुंबई सेंट्रल स्टेशन से 6.10 बजे की बजाय 6.00 बजे प्रस्थान करेगी। वापी स्टेशन पर इस ट्रेन का आगमन/प्रस्थान 8.00/8.02 बजे की बजाय 7.56/07.58 बजे होगा। अन्य स्टेशनों पर आगमन/प्रस्थान के समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

2 मिनट का होगा स्टॉपेज
इसी तरह वापसी में 23 जनवरी से 20902 वंदे भारत बोरीवली स्टेशन पर 19.32 बजे पहुंचेगी और 19.34 बजे प्रस्थान करेगी। इससे यह ट्रेन मुंबई सेंट्रल स्टेशन पर 20.15 बजे की बजाय 20.25 बजे पहुंचेगी। अन्य स्टेशनों पर आगमन/प्रस्थान के समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है। साथ ही ट्रेन संख्या 20901/20902 वंदे भारत एक्सप्रेस 30 मई से बुधवार को छोड़ हफ्ते में सभी दिन चलाई जाएगी।