ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रशहर और राज्य

गुजरात: HIV से संक्रमित हत्या का आरोपी जेल में फांसी पर लटका मिला!

सूरत: सूरत के लाजपोर केंद्रीय कारागार में हत्या के आरोपी एचआईवी संक्रमित व्यक्ति ने अपनी कोठरी के अंदर कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि जेल कर्मचारियों को शनिवार देर रात 38 वर्षीय मृतक का शव मिला। शहर के सचिन थाने के निरीक्षक नितेश देसाई ने कहा, वह हत्या के एक मामले में अक्टूबर 2017 से इस जेल में था। उसने कल रात अपनी कोठरी की छत से फंदा लगाकर अपनी जान ले ली। उन्होंने कहा, जेल अधिकारियों ने रात 10:30 बजे उसके लटके हुए शव को देखा और पुलिस को सूचित किया। वह एचआईवी पॉजिटिव था। हम उसके इस चरम कदम के पीछे के मकसद का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं। देसाई ने बताया कि उसने एक व्यक्ति की कथित तौर पर हत्या कर दी थी, जिसके लिए सूरत के चोक बाजार पुलिस स्टेशन में उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।