उत्तर प्रदेशदिल्लीब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिशहर और राज्य

UP: जनादेश रैली में बीजेपी पर जमकर बरसे अखिलेश यादव, बोले- भाजपा को हराकर कम करेंगे महंगाई

बसपा के दो दिग्गज नेता रामअचल राजभर और लालजी वर्मा साइकिल पर हुए सवार…

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में 2022 होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव प्रदेश के हर जिले में अपने जनाधार को मजबूत करने के प्रयास में लगे हैं। समाजवादी पार्टी के कुनबा बढ़ाओ अभियान के तहत अम्बेडकरनगर के दो कद्दावर नेताओं लालजी वर्मा तथा रामअचल राजभर को पार्टी में शामिल करने की औपचारिकता निभाने के बाद अखिलेश यादव ने रविवार को अम्बेडकर नगर में ‘जनादेश रैली’ को संबोधित किया।
इस दौरान पूर्व सीएम अखिलेश यादव सत्ताधारी पार्टी बीजेपी पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि भाजपा ने अच्छे दिन लाने का वादा कर गरीबों से वोट लिया और सत्ता में आते ही सरकारी संपत्तियां उद्योगपतियों को बेच दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा के रहते प्रदेश का विकास संभव नहीं है। आने वाले विधानसभा चुनाव में सपा की सरकार बननी तय है। वह रविवार को यहां जिला मुख्यालय स्थित भानमती पीजी कालेज में जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

अखिलेश यादव के निशाने पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ही रही। सपा के मुखिया अखिलेश यादव ने डॉ. भीमराव अम्बेडकर तथा डॉ राममनोहर लोहिया के योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि रैली में आने वालों का धन्यवाद। लोगों में उत्साह साफ दिख रहा है। यह जनसैलाब इतिहास लिखेगा। जनादेश रैली में अखिलेश यादव ने रामअचल राजभर व लालजी वर्मा का स्वागत किया।