दिल्लीशहर और राज्य

बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में पीएम मोदी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को दिया ये मंत्र…

नयी दिल्ली: रविवार को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक दिल्ली के NDMC कन्वेंशन सेंटर में हुई। इस बैठक को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा के महत्वाकांक्षी ‘सेवा ही संगठन अभियान’ पर विस्तार से बात की। इस दौरान उन्होंने कहा- दुनिया उनकी वजह से नहीं बल्कि पार्टी कार्यकर्ताओं में देश के लोगों के विश्वास के कारण भारत की प्रशंसा कर रही है।
पीएम मोदी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि…लोगों के साथ रहें। उनके संपर्क में रहें और उन लोगों के साथ आत्मीयता रखें जिन्हें आप जानते हैं। पीएम ने पार्टी कार्यकर्ताओं की समाज की सेवा करने के लिए प्रशंसा की, यहां तक कि वे भी जो पार्टी की शुरुआत से ही पार्टी के साथ थे और अंततः इसे छोड़ दिया। पीएम ने कहा कि चुनाव वाले राज्यों को जीतने में प्रदेश अध्यक्षों का विश्वास उनके द्वारा समाज में किए गए कार्यों से आता है। पीएम मोदी ने कहा कि ज्ञान सिर्फ किताबों से नहीं मिलता, लोगों के बीच काम करने से तर्जुबा आता है।
केंद्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव ने बताया कि इस कार्यकारिणी का समापन संबोधन प्रधानमंत्री जी ने किया और उन्होंने अपने महत्वपूर्ण संदेश में आने वाले समय में भाजपा की कार्यनीति को बनाने के लिए एक बड़ा मंत्र सभी कार्यकर्ताओं को दिया। उन्होंने बताया कि पीएम मोदी ने कहा- प्रधानमंत्री जी ने पार्टी के इतिहास को रेखांकित करते हुए कहा कि भाजपा ने आज केंद्र में जो स्थान पाया है, उसका बहुत बड़ा कारण है कि पार्टी प्रारंभिक काल से लेकर अभी तक सामान्य व्यक्ति से हमेशा जुड़ी रहती है।

सौ करोड़ वैक्सीनेशन पर पीएम मोदी का सम्मान!
राष्ट्रीय कार्यकारिणी में बीजेपी के वर्तमान और पूर्व अध्यक्षों ने मिलकर पीएम मोदी को सम्मानित किया। देश में कोविड-19 का सौ करोड़ वैक्सीनेशन पूरा होने के बाद यह सम्मान किया गया। कार्यकारिणी का उद्घाटन भाषण राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दिया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि कोरोना से लड़ने के लिए ट्रिपल T (ट्रैक, टेस्ट और ट्रीट) मेथड का पालन किया गया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने फ्रंट में आकर महामारी के खिलाफ जंग का नेतृत्व किया। प्रधानमंत्री ने आर्थिक चुनौतियों से निपटने के लिए सबसे अच्छा तरीका दुनिया को दिखाया।
बीजेपी अध्यक्ष ने इधर हुए चुनावों में पार्टी का वोट शेयर बढ़ने पर भी प्रशंसा की और सबको इसका श्रेय दिया। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल पर आने वाले दिनों में पार्टी का फोकस बरकरार रहेगा। वह बंगाल को न्याय दिलाकर रहेंगे। इसके पहले राष्ट्रीय कार्यकारिणी में राजनीतिक प्रस्ताव योगी आदित्यनाथ द्वारा रखा गया।
तमिलनाडु बीजेपी प्रमुख अन्नामलाई सहित छह नेताओं, जी किशन रेड्डी, बीरेन सिंह, अनुराग ठाकुर, प्रमोद सावंत, अश्विनी वैष्णव और पुष्कर धामी ने राजनीतिक प्रस्ताव पर चर्चा की। तय हुआ कि पश्चिम बंगाल में हर भाजपा कार्यकर्ता के समर्थन में रहेंगे और उन्हें अदालत में न्याय दिलाने के लिए काम करेंगे।

इस बैठक में प्रमुख रूप से गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, पियूष गोयल, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, महाराष्ट्र के पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस, दिल्ली के पूर्व बीजेपी अध्यक्ष मनोज तिवारी मौजूद थे।