चुनावी हलचलदिल्लीमहाराष्ट्रमुंबई शहरराजनीतिशहर और राज्य

‘जन अधिकार पार्टी’ (जाप) के उम्मीदवारों की पहली सूची जारी..

मुंबई , पूर्व मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा की ‘जन अधिकार पार्टी’ (जाप) आम चुनाव -२०१९ के लिए महाराष्ट्र की सभी ४८ लोकसभा सीटों पर अपने प्रत्याशियों को चुनाव मैदान में उतारने जा रही है। पार्टी ने आज ‘मुंबई प्रेस क्लब’ में आयोजित एक संवाददाता सम्मलेन में अपने १५ उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। बाकी ३३ सीटों की सूची जल्द ही सामने आ सकती है।

जाप की पहली सूची में : युवराज भुजबल (बारामती) , अधिवक्ता फिरोज ए. शेख (भिवंडी ) , बिठ्ठल लाडकर (पुणे-पूर्व महापौर), वंदना मेश्राम (नागपुर) , डॉ. पिंकी पाटिल ( मुंबई -उत्तर) , माधवलता मौर्य (मुंबई पूर्वोत्तर), अब्बास छतरीवाला ( मुंबई दक्षिण) , रणजीत देशमुख (नांदेड़) , विजय सरोज (ठाणे), अप्पासाहेब नवनाथ पालवे (अहमदनगर) , सुश्री आनंदी शरद गोमटे (मावल) , मंदा श्रवण रोके (कल्याण), शकील खान (धुले) , अधिवक्ता अजय दुबे (मुंबई उत्तर पश्चिम) , यशोदा कोली (हिंगोली) को टिकट दिया गया है। ऐसी जानकारी महिला अध्यक्ष व चुनाव प्रचार प्रमुख सुषमा मौर्य ने दी।