ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई उपनगरमुंबई शहरशहर और राज्य

जोगेश्वरी की एक चॉल में गैस सिलेंडर में विस्फोट,13 लोग गंभीर रूप से झुलसे

मुंबई, जोगेश्वरी इलाके में मंगलवार देर रात एक गैस सिलेंडर में विस्फोट के बाद 13 लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं। हादसे में दो की हालत गंभीर बनी हुई है। धमाके की खबर मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस मौके पर पहुंची। करीब दो घंटे के प्रयास के बाद आग पर काबू पा लिया।सभी घायलों को पास के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक जोगेश्वरी पश्चिम की हनुमान चॉल में यह दुर्घटना हुई है।
घायलों में – निरु मलिक (20), गुड़िया गुप्ता (35), अंश गुप्ता (2), दीपक राय ( 47), तौफीक शेख (20), राहुल सिंह (23), शकुंतला कगल (46), शहनाज शेख (30), मल्लिका शेख (12), उषा उमड़े (30), आलिम शेख (2), प्रियंका नलवाड़े (26), अनुष्का सिंह (18) शामिल हैं।