ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई शहरशहर और राज्य

ठाकरे सरकार की आलोचना करने पर, जान से मारने की धमकी

मुंबई: महाविकास आघाडी सरकार की विफलता पर सवाल उठाने वाले मुंबई भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष तेजिंदर सिंह तिवाना को जान से मारने की धमकी मिली है।
धमकी देने वालों के खिलाफ बांगुर नगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज की गई है। इस संबंध में तिवाना ने विधानपरिषद में विपक्ष के नेता प्रवीण दरेकर, मुंबई भाजपा अध्यक्ष मंगल प्रभात लोढ़ा, सासंद गोपाल शेट्टी, पूर्व मुंबई भाजपा अध्यक्ष आशीष शेलार और मुंबई भाजपा महासचिव अमित साटम के नेतृत्व में भाजपा के प्रतिनिधि मंडल ने मुंबई पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह से मुलाकात कर पत्र सौंपा है।
इस बारे तिवाना ने बताया कि गत दिनों उन्होंने ठाकरे सरकार की खामियों को जनता के सामने रखा और बताया कि किस तरह से महाविकास आघाडी सरकार कोरोना जैसी महामारी से निपटने में असफल रही है।
इस पर शिवेसना के समर्थक जुबैर खान ने उन्हें गालियां दीं और उन्हें व उनके सहयोगियों को जान से मारने की धमकी दी। जुबैर ने उसका विडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड किया। तिवाना ने नफरत फैलाने वालों के प्रति कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग पुलिस से की है।