ब्रेकिंग न्यूज़मुंबई शहर

ठाणे के कल्याण में बेघर महिला से दो लोगों ने किया दुष्कर्म, गर्भवती हुई तो दोनों ने छोड़ा!

मुंबई: मुंबई के ठाणे जिला के कल्याण में एक बेघर महिला दो बार दुष्कर्म का शिकार हुई और दोनों बार गर्भवती होने पर आरोपितों ने उसे छोड़ दिया। पीड़ित महिला की शिकायत पर कल्याण पुलिस ने आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, पुणे की रहने वाली 30 वर्षीय शादीशुदा महिला घरेलू विवाद के कारण उसने पति का घर छोड़ दिया और मुंबई के कल्याण रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 4 पर आकर रहने लगी। इस दौरान उसकी मुलाकात गुड्डू भटकर (30 वर्ष) से हुई। भटकर ने महिला से पहले दोस्ती की और फिर अपने घर ले गया।
पुलिस ने बताया कि आरोपित भटकर ने महिला को अपने घर में पनाह दी और उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। फिर महिला जब गर्भवती हो गई तो उसने उसे घर से निकाल दिया। इसके बाद राहुल बोराडकर नाम के शख्स ने महिला के साथ फिर से कई बार दुष्कर्म किया और जब वह इस बार भी गर्भवती हुई तो आरोपित ने उसे अकेला छोड़ दिया।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़ित महिला इस वक्त गर्भवती है। महिला ने कोलसेवाडी थाना में गुड्डू भटकर और राहुल बोराडकर नाम के दो आरोपितों के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके बाद गुरुवार को दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

मुंबई में पुलिसकर्मी ने किया महिला से दुष्कर्म
पिछले दिनों मुंबई से एक पुलिसकर्मी द्वारा महिला से दुष्कर्म की घटना सामने आई थी। पीड़ित महिला तीन साल पहले पति के खिलाफ थाना में शिकायत करने गई थी, जहां आरोपित पुलिसवाले ने उसे मदद का भरोसा दिलाया। महिला और आरोपित पुलिसकर्मी की आपस में जान पहचान हुई और धीरे धीरे मुलाकातों का सिलसिला बढ़ गया। इसके बाद पिछले तीन साल से आरोपित पुलिसवाला शादी का झांसा देकर मुंबई के अलग-अलग होटलों में पीड़िता से दुष्कर्म कर रहा था। आरोपित पुलिसवाले (एपीआई) के खिलाफ मुंबई के भोईवाड़ा पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज की गई।