ब्रेकिंग न्यूज़मुंबई शहर

मुंबई: शिवड़ी में हे बंदर के पास लगी भीषण आग, हादसे में एक दमकलकर्मी घायल

मुंबई: मुंबई के शिवड़ी में रेती बंदर रोड पर शनिवार दोपहर करीब 1.१५ बजे अचानक आग लग गई। आग लगने से चारों ओर धुआं फैल गया। आग की चपेट में आने से घरेलू सामान जल गया। हादसे में जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है। हादसे के कारणों का पता नहीं चल सका है। हादसे में एक दमकलकर्मी घायल हो गया।
मुंबई फायर ब्रिगेड (एमएफबी) के मुताबिक, 20 झोपड़ियों में अचानक आग लगने से घरेलू सामान जल गया, हादसे में किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं है।दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि मौके पर दमकल की तीन गाड़ियां भेजी गई हैं। घटना की जानकारी देते हुए बीएमसी अधिकारी ने कहा कि 15-20 झोपड़ियों में आग लगने से घरेलू सामान जल गया। हालांकि, इनमें रहने वाले लोग सुरक्षित हैं। एक अधिकारी ने कहा कि हे बंदर इलाके में दोपहर करीब 1.15 बजे लगी आग मुख्य रूप से बिजली के तारों तक ही सीमित रही। छोटे कमरों वाली 20 झुग्गियां जलकर खाक हो गईं। उन्होंने कहा कि आग में मुख्य रूप से घरेलू सामान जल गया, दोपहर करीब साढ़े तीन बजे दो घंटे से अधिक समय के बाद आग पर काबू पाया गया।