ठाणेब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

ठाणे में शराब पीकर पत्‍नी की पिटाई कर रहा था देवर; पीछे से भाभी ने चाकू घोंपकर की हत्‍या!

ठाणे: महाराष्‍ट्र के ठाणे जिले स्थित कलवा से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक 23 वर्षीय महिला ने कहासुनी के चलते अपने देवर की हत्‍या कर दी! पुलिस ने शुक्रवार को हुई इस घटना की आज जानकारी दी है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, कलवा के मफतलाल झुग्‍गी में रहने वाली आरोपी महिला की पहचान प्रियंका सुरवाडे के रूप में हुई है। कलवा पुलिस स्‍टेशन के वरिष्‍ठ पुलिस निरीक्षक मनोहर अव्हाड ने कहा कि मृत सागर सुरवाडे आदतन शराबी था। वह रोज रात को शराब पीकर घर आने पर अपनी पत्‍नी के साथ लड़ता-झगड़ता था। शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात प्रियंका ने सागर को चाकू मार दी। इनके परिवार में प्रियंका और उसका पति, सागर और उसकी पत्‍नी व दोनों पति-पत्‍नी के बच्‍चे सभी साथ में रहते थे।