ठाणेमहाराष्ट्रमुंबई उपनगरशहर और राज्यसामाजिक खबरें

डांस बार के खिलाफ पनवेल संघर्ष समिति की चेतावनी

नवी मुंबई , डांसबार का सर्वाधिक विरोध पनवेल शहर के निवासियों और इसके आस-पास बसे ग्रामीणों ने किया था। देश की सर्वोच्च अदालत द्वारा डांस बार चालू करने के निर्णय से पनवेल निवासी इसके विरोध की तैयारी में हैं। इससे लड़ने के लिए ‘पनवेल संघर्ष समिति’ की स्थापना की गई है।
इस समिति की पनवेल में एक बैठक हुई, बैठक में उपस्थित सदस्यों व अन्य निवासियों ने राज्य सरकार को स्पष्ट रूप से चेतावनी दी है कि यदि इस बार हर तरह से मजबूत और सक्षम कानून नहीं बनाया गया और एक बार फिर से पनवेल क्षेत्र में डांसबारों का उत्पात शुरू हुआ तो लोग सरकार के विरुद्ध सड़कों पर उतरकर इसका जवाब देंगे।
पनवेल संघर्ष समिति के अध्यक्ष कांतिलाल कडू के मार्गदर्शन में संपन्न हुई इस बैठक में एनसीपी की विधायक विद्याताई चव्हाण, दिवंगत पूर्व उपमुख्यमंत्री आर.आर.पाटील की बेटी और आर.आर.पाटील फाउंडेशन की अध्यक्ष स्मिताताई पाटील, भूमाता ब्रिगेड की अध्यक्ष तृप्ति देसाई, कर्जत से विधायक सुरेश लाड की बेटी ऐडवोकेट प्रतीक्षा लाड सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।

File Photo..