महाराष्ट्रमुंबई शहरशहर और राज्य

ड्रग तस्करी को लेकर 14 नाइजीरियाई गिरफ्तार..

मुंबई पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी को लेकर 14 नाइजीरियाई नागरिकों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके पास से 21 लाख रुपये के प्रतिबंधित पदार्थ और एक पिस्तौल को जब्त किया। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी।
पुलिस अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों में से कुछ बांग्लादेश से अवैध रूप से भारत में घुस आए हैं। मध्य मुंबई में चिंचपोकली के रेलवे पटरियों पर भायखला पुलिस द्वारा छापा मारा गया जिसमें उन्होंने 15 दिसंबर को सात नाइजीरियाई नागरिकों को नशीले पदार्थों के साथ पकड़ा।
उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को और लोगों के बारे में पता चला और जिसके बाद पुलिस ने उन्हें भी पकड़ लिया।