चुनावी हलचलदिल्लीब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनमहाराष्ट्रमुंबई शहरराजनीतिशहर और राज्य

तावड़े बोले-राज ठाकरे ने सभाओं में जनता का खूब मनोरंजन किया, अब देना चाहिए मनोरंजन टैक्स

मुंबई, राज्य की 48 में से 41 सीटों पर भाजपा-शिवसेना की जीत के बाद महाराष्ट्र सरकार में शिक्षा मंत्री विनोद तावड़े ने महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे पर निशाना साधा है। उन्होंने राज की चुनावों के दौरान हुई सभाओं को ‘मनोरंजन सभा’ करार दिया। उन्होंने कहा कि अब राज ठाकरे ने अपनी सभाओं में जनता का खूब मनोरंजन किया अब उन्हें मनोरंजन टैक्स जरुर भरना चाहिए।
विनोद तावड़े ने कहा,”राज ठाकरे की बातों को जनता ने सिरे से नकार दिया है। उनकी लाख अपील के बाद भी लोगों ने बीजेपी-शिवसेना पर भरोसा जताया है। उन्होंने लोगों का मनोरंजन किया है और उन्हें सरकार को मनोरंजन टैक्स जरुर देना चाहिये।”
बता दें कि मनसे मुखिया राज ठाकरे ने भाजपा-शिवसेना के खिलाफ महाराष्ट्र में 7 सभाएं की थी। इनमें ऑडियो और वीडियो के सहारे प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधा था। उन्होंने लोगों से बीजेपी और शिवसेना को वोट ना देने की अपील की थी। सीधे नरेंद्र मोदी और अमित शाह पर निशाना साधते हुए लोगों से कहा था की इन दोनों को सत्ता से दूर रखने के लिए जनता NDA को वोट न करे।