ब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनमहाराष्ट्रमुंबई शहर

दिलशाद एस. खान को मिला ‘दादा साहेब फाल्के आइकॉन अवार्ड’

मुंबई: मुंबई के अंधेरी पश्चिम स्थित मुक्ति हॉल में ‘दक्षिण मुंबई प्रेस मीडिया अवार्ड 2023’ समारोह का आयोजन ‘दादा साहेब फाल्के आइकॉन अवार्ड फिल्म्स ऑर्गेनाइजेशन’ द्वारा किया गया था।

इस मौके पर दैनिक मुंबई हलचल के संपादक दिलशाद एस. खान और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ चेरिटेबल ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय एल. दुबे को दादा साहेब फाल्के आइकॉन अवार्ड 2023 से सम्मानित किया गया।

इस सम्मान के लिए ऑर्गेनाइजेशन के संस्थापक अध्यक्ष और अभिनेता कल्याणजी जाना का दिलशाद एस. खान और अजय एल. दुबे ने आभार व्यक्त किया और कहा कि इस अवार्ड को पाना खुशी की बात है। यह सम्मान हम सबको अपने कार्यक्षेत्र में और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है।
इस अवार्ड समारोह में हेल्प केयर फाउंडेशन की शबनम शेख, अभिनेता अली खान, सिंगर कुमार शानू, अभिनेत्री शर्लिन चोपड़ा, बी.एन तिवारी, कमेडियन सुनिल पाल, रमाकांत मुंडे (बॉलीवुड फोटोग्राफर), रमेश नोहाटे (बॉलीवुड मेकअप मैन) सहित कई अन्य हस्तियों को भी सम्मानित किया गया।