नयी दिल्ली: दिल्ली- एनसीआर समेत उत्तर भारत में मंगलवार शाम करीब 7:30 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। दिल्ली-एनसीआर के अलावा लखनऊ, नोएडा, गुरुग्राम, चंडीगढ़ समेत उत्तर भारत के अन्य कई शहरों में भी झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप का केंद्र भारत-नेपाल सीमा पर था। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.3 मापी गई।
