उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़शहर और राज्यसामाजिक खबरें

दीपोत्सव में शामिल होने, अयोध्या पहुंचे CM योगी, आज बनेगा ये विश्व रिकॉर्ड

अयोध्या: भगवान राम की नगरी अयोध्या में शनिवार को दीपोत्सव का तीसरा संस्करण लोकार्पित हो रहा है। दीपोत्सव के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों में शिरकत करने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, स्वतंत्रदेव सिंह पहुंचे हैं। योगी आदित्यनाथ ने राम-सीता की आरती उतारी।
अयोध्या में दीपोत्सव पर रामनगरी में 5.51 लाख दीप जलाकर विश्व रिकॉर्ड बनाएगी। इस आयोजन में अवध विश्वविद्यालय समेत विभिन्न कॉलेजों के बच्चे राम की पैड़ी पर चार लाख दीप जलाएंगे। दूसरी ओर, 14 मठ-मंदिरों को करीब डेढ़ लाख दीपों से रोशनी करने की तैयारी है। व्यापारी और आमजन भी घरों से लेकर शहर के चौराहों तक दीप जलाएंगे। गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड की टीम अयोध्या पहुंच गई हैं। शनिवार को आयोजित हो रहे दीपोत्सव को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर दिए हैं। इस दौरान चप्पे-चप्पे पर आरएएफ, पीएसी व पुलिस के जवानों के साथ होमगार्ड, फ्लड कंपनी व खुफिया विभाग के लोग तैनात हैं। एसपी सिटी विजयपाल सिंह ने बताया कि दुकानदारों को सहूलियत दी जा रही है। दुकानें पूर्ववत लगाई गई, अतिक्रमण नहीं करने दिया जाएगा।