ब्रेकिंग न्यूज़मुंबई शहर

दुष्कर्म की वारदातों से शर्मसार हुई मायानगरी; दुष्कर्म के आरोप में चौकीदार गिरफ्तार, नौसेना के जवान पर मामला दर्ज! स्कूल की बच्चियों को देख अश्लील हरकत करने वाला टैक्सी ड्राइवर गिरफ्तार

मुंबई: मुंबई की कोलाबा पुलिस ने 35 वर्षीय टैक्सी ड्राइवर सिकंदर खान को एक स्कूल के पास बच्चियों को देखकर अश्लील हरकत करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, मुंबई पुलिस ने बताया कि ड्राइवर की हरकतों के बारे में जानने के बाद शिक्षक द्वारा शिकायत करने के बाद केस दर्ज किया गया है। पुलिस इस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है।

किशोरी से दुष्कर्म के आरोप में नौसेना के जवान पर मामला दर्ज
इस बीच, मुंबई पुलिस ने कालेज छात्रा की शिकायत पर नौसेना (Navy) के एक जवान पर दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। पुलिस के एक अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि कालेज की 19 वर्षीय किशोरी की शिकायत पर नौसेना के एक जवान पर दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कफ परेड पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि किशोरी एक निजी कालेज में पढ़ती है। वह दक्षिण मुंबई में नौसेना नगर में INHS अश्विनी के पास एक छात्रावास में रहती है। उसने मंगलवार को अपनी शिकायत दर्ज कराई।
अधिकारी के मुताबिक, किशोरी रविवार दोपहर को नेवी नगर में अपने पिता के पुराने दोस्त से मिलने गई थी। वहीँ वह अपने 29 वर्षीय दोस्त से भी मिलने गई थी, जो नौसेना में काम करता है। उन्होंने नंबरों का आदान-प्रदान किया और वह फिर से न्यू नेवी नगर में अपने क्वार्टर में उससे मिली।
अधिकारी ने बताया कि आरोपित ने यहीं किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। और किसी को भी यह बताने के खिलाफ धमकी भी दी। हालांकि, अपने छात्रावास में पहुंचने के बाद किशोरी ने अपने दोस्तों, छात्रावास प्रभारी और माता-पिता को इस संबंध में सूचित किया। अधिकारी ने कहा कि किशोरी 2020 से उस व्यक्ति को जानती थी, जब वह अपने परिवार के साथ INS तुनिर, करंजा में रह रही थी। इसी दौरान दोनों दोस्त बन गए। अधिकारी ने कहा कि किशोरी अगस्त, 2022 में नेवी नगर में दूसरी जगह रहने लगी और वह व्यक्ति भी उसी क्षेत्र में काम के सिलसिले में आया था। इस संबंध में धारा 376 के तहत दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस इस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है, ताकि यह पता चल सके कि किशोरी का आरोप सही है या नहीं। किशोरी नौसेना के जवान को फंसा तो नहीं रही है।

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में चौकीदार गिरफ्तार
मुंबई पुलिस ने बुधवार को मुंबई के डोंगरी पुलिस स्टेशन इलाके में एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के आरोप में 58 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपित की पहचान स्वामी कृष्णाचार्य के रूप में हुई है, जो चौकीदार है और उसने 11 साल की एक नाबालिग लड़की से कथित तौर पर दुष्कर्म किया है। आरोपित चौकीदार के खिलाफ विशेष यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम (pocso act) और धारा 376 IPC का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपित से कड़ी पूछताछ कर रही है।
मुंबई पुलिस के मुताबिक, नाबालिग लड़की ट्यूशन पढ़ने गई थी, लेकिन ट्यूशन टीचर नहीं होने के कारण लड़की बाहर खड़ी होकर टीचर का इंतजार कर रही थी। लड़की को अकेला देख चौकीदार उसे सुनसान जगह पर ले गया और वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने बताया कि ट्यूशन टीचर के आने के बाद पीड़ित लड़की ने ट्यूशन टीचर को घटना की जानकारी दी। इसके बाद टीचर ने पुलिस को फोन किया और पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपित चौकीदार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।