ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई शहरराजनीतिशहर और राज्य

देवेन्द्र फडणवीस बोले- महाराष्ट्र में बनेगी BJP की सरकार! इस बार सही समय पर लूंगा शपथ…

मुंबई: मध्य प्रदेश में सत्ता वापसी के बाद भाजपा की नजर अब महाराष्ट्र पर है। राज्य की राजनीति में एक बार फिर सियासी हलचल तेज होती दिखाई दे रही है। पहले केन्द्रीय मंत्री रावसाहेब पाटिल का दावा और अब पूर्व मुख्यमंत्री देवेन्द्र फण्डवीस की प्रतिक्रिया ने ऐसे संकेत दे दिए हैं जो महाराष्ट्र में तख्तापलट की तरफ इशारा कर रहे हैं।
केंद्रीय मंत्री रावसाहेब दानवे पाटिल ने दावा किया है कि राज्य में भाजपा की सरकार जल्द बनने जा रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि यह मत समझो कि राज्य में बीजेपी की सरकार नहीं बनेगी, आपको साफ-साफ बता रहा हूं आने वाले दो-तीन महीने में महाराष्ट्र में हमारी सरकार बनने जा रही है और आप लोग इसे याद रखिएगा। पाटिल के बयान पर पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस ने भी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि इस बार शपथ ग्रहण समारोह सही समय पर होगा, सुबह के वक्त नहीं होगा।
मीडिया ने फण्डवीस से जब महाराष्ट्र में बीजेपी की सत्ता वापसी को लेकर सवाल पूछा तो उन्होंने कहा, कि जब राज्य में ‘महाराष्ट्र विकास अघाड़ी’ की सरकार गिर जाएगी, उसके बाद सही समय पर शपथ ग्रहण समारोह होगा। इस बार सुबह के वक्त शपथ नहीं ली जाएगी, लेकिन ऐसे वाकयों को याद नहीं किया जाना चाहिए।