पार्टी की 61वीं वर्षगांठ पर ओवैसी ने कहा, ‘सीमाएं सुरक्षित रहेंगी तभी देश मजबूत रहेगा’
हैदराबाद , ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ कार्यक्रम के लिए भाजपा पर निशाना साधते हुए एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने शनिवार को कहा कि देश और इसकी सीमाओं को मजबूत करना प्राथमिकता होनी चाहिए।
एआईएमआईएम मुख्यालय में पार्टी की 61वीं वर्षगांठ पर उन्होंने कहा कि अगर सीमाएं सुरक्षित रहेंगी तभी देश मजबूत रहेगा। चुनावी बूथों का अस्तित्व बरकरार रहेगा। यह (भाजपा का अभियान) विपरीत है..ऐसा कैसे चल सकता है।
भारतीय वायुसेना के पायलट अभिनंदन वर्धमान की सुरक्षित वापसी की प्रशंसा करते हुए ओवैसी ने कहा कि सैनिकों से जुड़े मुद्दों पर राजनीति नहीं होनी चाहिए क्योंकि देश सर्वप्रथम है।

