चुनावी हलचलदिल्लीमहाराष्ट्रमुंबई शहरराजनीतिशहर और राज्य

देश चलाने के लिए 56 इंच की छाती नहीं बल्कि अच्छा दिल चाहिए

मुंबई, बॉलीवुड अभिनेता रितेश देशमुख एक बार फिर सुर्खियों में हैं। दरअसल, लोकसभा चुनाव 2019 के बीच उनका एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ’56 इंच की छाती’ वाले बयान पर टिप्पणी करते दिख रहे हैं। वह महाराष्ट्र के लातूर में एक सभा में बोल रहे थे कि देश चलाने के लिए 56 इंच की छाती नहीं बल्कि अच्छा दिल चाहिए होता है।
रितेश ने बीजेपी सरकार को घेरते हुए कहा कि आज लोगों की जेब में मोबाइल कांग्रेस की वजह से है। यहां तक कि लोगों के पास कंप्यूटर होने का श्रेय भी उन्होंने कांग्रेस को दिया। इतना ही नहीं आजादी भी लोगों को कांग्रेस की ही देन है।
रितेश ने आगे कहा कि देश का भविष्य 56 इंच की छाती नहीं बदल सकती। उन्होंने कहा, मैं हैरत में हूं कि 56 इंच की छाती कैसी होती होगी, जो शायद गोदरेज के किसी डिब्बेनुमा जैसी होगी। बता दें कि रितेश के दिवंगत पिता विलासराव देशमुख महाराष्ट्र में कांग्रेस के दो बार मुख्यमंत्री रह चुके हैं।