ठाणेब्रेकिंग न्यूज़मुंबई शहर

देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़, एक महिला गिरफ्तार

ठाणे: कथित तौर पर देह व्यापार रैकेट चलाने के आरोप में एक 24 वर्षीय महिला को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि महिला देह व्यापार का धंधा चला रही थी।उस पर केस दर्ज कर लिया गया है और इस रैकेट से जुड़े लोगों को भी पकड़ने की कोशिश की जा रही है।
पुलिस के अनुसार, महिला मुंबई के अंधेरी की रहने वाली है और उस पर अनैतिक व्यापार (रोकथाम) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि एक नकली ग्राहक बनकर देह व्यापार की पुष्टि की गई थी, जिसके बाद कलवा नाका से उसे गिरफ्तार किया गया।