ब्रेकिंग न्यूज़मुंबई शहर

धूमधाम से मनाया गया भाजपा नेता आशीष शेलार का जन्मदिन!

मुंबई: मुंबई भाजपा अध्यक्ष आशीष शेलार का जन्मदिन मंगलवार को धूमधाम से मनाया गया। मुंबई भाजपा के उपाध्यक्ष राजेश रस्तोगी ने आशिष शेलार को शॉल, पुष्पहार एवं तलवार भेंट कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। इस मौके पर मुंबई भाजपा के महामंत्री संजय उपाध्याय के अलावा बड़ी संख्या में मौजूद बीजेपी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने केक भी काटा और अपने लोकप्रिय नेता के दीर्घायु होने की कामना की।