ठाणेब्रेकिंग न्यूज़मुंबई शहरशहर और राज्य

नवी मुंबई के महापे में बनेगा अत्याधुनिक सायबर सुरक्षा मुख्यालय

नवी मुंबई, नवी मुंबई के महापे औद्योगिक विकास महामंडल के मिलेनियम बिजनेस पार्क में राज्य सरकार सुविधाओं से लैस अत्याधुनिक सायबर सुरक्षा मुख्यालय बनाने जा रही है। इसके लिए सोमवार को सरकार ने तकरीबन एक लाख आठ हजार वर्ग फुट जगह महाराष्ट्र सायबर को दी। यहां से सायबर अपराधों की जांच के साथ-साथ साइबर अपराधों को रोका भी जाएगा।
बता दें कि देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में साइबर क्राइम तेजी से बढ़ रहा है। इस पर काबू पाने के लिए महाराष्ट्र सायबर विभाग ने सरकार ने भूखंड देने की मांग की थी, ताकि वहां पर मुख्यालय बनाया जा सके। सूचना प्रौद्योगिकी के इस युग में साइबर अपराधों को रोकने और अपराधियों का पता लगाने के लिए महाराष्ट्र सायबर की स्थापना की गई है। सायबर सुरक्षा परियोजना महाराष्ट्र सायबर द्वारा कार्यान्वित की जा रही है और महापे में इस परियोजना के लिए जगह मांगी गई थी। महापे के इस मुख्यालय में साइबर सुरक्षा परियोजना के चार मुख्य केंद्र होंगे, जिसमें अपराधों की जांच के लिए तकनीकी कार्य केंद्र, तकनीकी सहायता, अनुसंधान केंद्र और सर्ट महाराष्ट्र और प्रशिक्षण केंद्र आदि का कामकाज होगा। सोमवार को महापे मिलेनियम बिजनेस पार्क की इमारत क्रमांक 102, 103 की जगह को महाराष्ट्र सायबर के विशेष पुलिस महानिरीक्षक ब्रिजेश सिंह ने अपने कब्जे में लिया। इस मौके पर महाराष्ट्र सायबर पुलिस अधीक्षक बालसिंह राजपूत, सचिन पांडकर, पुलिस उपाधीक्षक विजय खैरे, सहायक पुलिस निरीक्षक प्रसाद जोशी, कार्यालय अधीक्षक प्रवीण शिखर, साइबर विश्लेषक नवनीत देवगुडे आदि मौजूद थे।