ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई शहरशहर और राज्य

नवी मुंबई: पुलिस कांस्टेबल ने की शादी का झांसा देकर महिला संग रेप! शिकायत दर्ज

नवी मुंबई: नवी मुंबई क्राइम ब्रांच में तैनात एक कॉन्स्टेबल पर एक महिला को शादी का झांसा देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाए जाने का आरोप लगा है। महिला के गर्भवती होने के बाद उसका जबरन गर्भपात भी करा दिया। पीड़िता ने खांदेश्वर पुलिस स्टेशन में कॉन्स्टेबल के खिलाफ बलात्कार की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस आयुक्त ने कॉन्स्टेबल को निलंबित कर दिया है।
सूत्रों से मिली के अनुसार, खांदेश्वर पुलिस ने नवी मुंबई क्राइम ब्रांच में तैनात रुपेश कोहली (23) के खिलाफ बलात्कार की शिकायत दर्ज किया है। पीड़ित महिला से उसकी सोशल मीडिया पर पहचान हुई थी। उसने शादी का झांसा देकर कई बार महिला से शारीरिक संबंध बनाए। महिला ने शादी के लिए कहा, तो मारपीट की गई। उसका जबरन गर्भपात भी करा दिया।
पनवेल के सहायक पुलिस आयुक्त भागवत सोनवणे ने बताया कि पीड़ित महिला ने चार दिन पहले खांदेश्वर पुलिस को इस घटना की जानकारी दी थी।