महाराष्ट्र के यवतमाल में नदी में बही बस, चार की मौत!
यवतमाल: महाराष्ट्र के यवतमाल से दुःख़द खबर सामने आई है। यहां उमरखेड़ में मंगलवार सुबह एक जलमग्न पुल को पार करते समय राज्य परिवहन की एक बस के बह जाने से चार लोगों की मौत हो गई। बस में तीन यात्री के अलावा ड्राइवर और कंडेक्टर मौजूद थे।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, स्थानीय लोगों की चेतावनियों की अनदेखी करते हुए, महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (एमएसआरटीसी) नांदेड़-नागपुर बस बाढ़ के पानी में जलमग्न पुल को पार कर रही थी।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बमुश्किल कुछ मीटर की दूरी पर ही बस पानी की तेज धाराओं में फंस गई, चालक ने नियंत्रण खो दिया और यात्रियों के साथ वाहन नदी में गिर गई। देर दोपहर तक, बचाव दल बस चालक, कंडक्टर और दो यात्रियों के शवों को निकालने में कामयाब रहे। चार अन्य यात्रियों ने बस की छत पर चढ़ने में कामयाबी हासिल की और तीन को ग्रामीणों ने बचा लिया।
