ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई शहर

नवी मुंबई पुलिस ने सुलझाई प्रियंका के मर्डर की गुत्थी, पति और प्रेमिकी ने दी थी सुपारी!

मुंबई: नवी मुंबई के पनवेल रेलवे स्टेशन के बाहर हुई महिला की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। पुलिस के अनुसार, महिला की हत्या की सुपारी उसके पति और प्रेमिका ने ही दी थी। क्योंकि मृतका को पति के अवैध संबंधों के बारे में पता चल गया था।
चार दिन पहले पनवेल रेलवे स्टेशन के पूर्वी हिस्से में न्यू पनवेल कॉलोनी में अज्ञात हमलावरों ने 39 वर्षीय महिला यात्री प्रियंका रावत की हत्या कर दी थी। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत फ़ैल गया था। साथ ही महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़ा हुआ था। इस मामले की जांच नवी मुंबई पुलिस ने अलग-अलग टीमों को बनाकर शुरू की थी। अब पुलिस ने जांच के बाद खुलासा किया है कि प्रियंका के पति और उसकी प्रेमिका ने हत्या की साजिश रची थी और इसके लिए सुपारी दी थी।
गौरतलब हो कि प्रियंका के पति का नाम देखत सिंह हैं जिसे पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मृतक को हाल ही में सिंह के अवैध संबंधों के बारे में पता चला था। वे यहां महालक्ष्मी सोसायटी में अपने परिवार के साथ रहते थे। साथ ही वह ठाणे में एक डिजिटल मार्केटिंग कंपनी में काम कर परिवार की मदद कर रही थी।
पिछले हफ्ते गुरुवार की रात 9:50 बजे हमेशा की तरह 29 वर्षीय प्रियंका पनवेल रेलवे स्टेशन पर उतरी फिर उसके 5 मिनट बाद रिक्शा स्टैंड के पास पहुंची थी कि किसी ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया। जिसके बाद वह खून से लथपथ हो कर गिर पड़ी। प्रियंका की गर्दन पर धारदार हथियार से हमला किया गया था। यही कारण था कि इलाज मिलने से पहले ही उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद खंडेश्वर पुलिस थाने ने मामले की जांच शुरू कर कहा था कि जल्द ही हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल, अब इस मामले से पर्दा उठ गया है।