पुणेब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

पुणे में शिवशाही बस और कंटेनर के बीच जोरदार टक्कर, एक की मौत! कई घायल

पुणे: महाराष्ट्र पुणे से सड़क हादसों की खबरें लगातार सामने आ रही हैं। इसी बीच पुणे में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां देर रात एक शिवशाही एसटी बस ने एक कंटेनर को जोरदार टक्कर मारी है। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। साथ ही छह लोग घायल बताए जा रहे हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक, पुणे के उरुली देवा इलाके के सासवड में रविवार की आधी रात को एक कंटेनर और शिवशाही बस के बीच जोरदार टक्कर हुई है। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और पांच से छह लोग घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह हादसा आधी रात लगभग 12:30 बजे हुआ है।
दरअसल, कंटेनर उरुली देवाची फाटा के पास के एक गोदाम से निकला था। वह सासवड रोड पर आ रहा था। इसी समय पुणे की ओर आ रही शिवशाही बस का चालक स्पीड को कंट्रोल नहीं कर पाया। जिसके कारण बस और कंटेनर की जोरदार टक्कर हो गई। एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि एक यात्री की मौके पर ही मौत हो गई। घटना में कंटेनर और बस भी क्षतिग्रस्त हो गया है। घटनास्थल पर पहुंचे कालेबोराटे नगर के फायर बिग्रेड अधिकारी अनिल गायकवाड ने कंट्रोल रुम को इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यहां पर शिवशाही बस (MH14 GO 3104) पंढरपुर स्वारगेट व कंटेनर (MH18 AA 7190) के बीच जोरदार टक्कर हो गई। मौके पर 3 फायर बिग्रेड वाहन पहुंची है। हम लोगों के पहुंचने से पूर्व ही शिवशाही बस के 4 जख्मियों को स्थानिक नागरिकों ने बाहर निकालकर एंबुलेंस से हॉस्पिटल भेजा। कंटेनर ड्राइवर को भी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।
फायर जवानों ने जब निरीक्षण किया तो शिवशाही बस के ड्राइवर की सीट के पीछे एक जख्मी व्यक्ति फंसे हुए थे। तत्काल फायर बिग्रेड के उपकरण फायर एक्स का इस्तेमाल कर 5 मिनट में सीट के पीछे फंसे व्यक्ति को मुक्त कराकर एंबुलेंस से हॉस्पिटल भेजा गया। घटनास्थल पर क्रेन की मदद से दोनों दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को किनारे किया गया। खबर लिखे जाने तक दुर्घटना की वजह साफ नहीं हो पाई है। इस घटना की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बचावकार्य के बीच पुलिस मामले की जांच कर रही है।