ठाणेमहाराष्ट्रमुंबई शहरशहर और राज्य

नवी मुंबई मनपा बजट में स्वास्थ्य, शिक्षा होगी बेहतर! कर में कोई वृद्धि नहीं…

नवी मुंबई: नवी मुंबईकरों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए वर्ष २०२१-२२ में कुल ४९९.४९ करोड़ रुपए व बेहतरीन शिक्षा सुविधाओं के लिए २८७.७२ करोड़ रुपए का प्रावधान मनपा द्वारा पेश बजट में रखा गया है। कल नवी मुंबई मनपा आयुक्त अभिजीत बांगर ने बजट पेश करते हुए कहा कि नागरिकों के मन में नवी मुंबई मनपा की प्रतिमा को अधिक सकारात्मक बनाने के लिए बेहतरीन कोशिश की जा रही है। कर में कोई वृद्धि नहीं होने की बात कहकर मनपा आयुक्त बांगर ने २०२१-२२ का कुल ४,८२५.०० करोड़ रुपए का बजट पेश किया।

वाशी, ऐरोली तथा नेरुल मनपा अस्पताल में बेड की क्षमता को जल्द बढ़ाने के साथ ही सभी तरह के ऑपरेशन किए जाने का कार्य तथा अधिक से अधिक दवाइयों को मुफ्त में देने का प्रवधान किया गया है। इटीसी अपंग शिक्षण्, प्रशिक्षण व सेवा सुविधा के लिए १७.२३ करोड़ रुपए का प्रवधान किया गया है। पर्यावरण, स्वच्छता तथा शहर का सुशोभीकरण करने के लिए भरपूर प्रयास किया जा रहा है। गावठन एवं झोपड़पट्टी में मलनिस्सारण पाइप लाइन डालने का काम युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। इस बजट में नवी मुंबई मनपा परिवहन उपक्रम के लिए १५० करोड़ रुपए का प्रवधान किया गया है।