ठाणेमहाराष्ट्रमुंबई शहरशहर और राज्य

नवी मुंबई में बेचने से पहले पुलिस ने पकड़ी करोड़ों की शराब

नवी मुंबई, तुर्भे पुलिस ने गोपनीय सूत्रों से मिली जानकारी आधार पर लगभग एक करोड़ रूपये से अत्यधिक की शराब जप्त की है। पुलिस को जानकारी मिली कि दूसरे राज्य की शराब मुंबई के खुले बाजार में बेचने के लिये लायी गयी है। जिसके बाद पुलिस ने समय न गवाते हुए दबिश देकर लगभग एक करोड़ से अत्यधिक की शराब जप्त कर ली है। दो लोगो को हिरासत में लिया गया है जिनसे यह जानकारी ली जा रही है के आखिर इस शराब के गोरखधंदे में और कितने लोग शामिल है। बता दें कि यह शराब हरियाणा में बनायी गयी है। फिलहाल देखना होगा पुलिस की जांच में और कितने व्यक्ति पुलिस के गिरफ्त में आते हैं।