दिल्लीब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई शहरराजनीतिशहर और राज्य

नहीं रहे पूर्व मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष और मंत्री वर्षा गायकवाड के पिता एकनाथ गायकवाड, कोरोना से हुआ निधन!

मुंबई: महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री व वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एकनाथ गायकवाड का बुधवार सुबह 10 बजे मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में कोरोना संक्रमण की वजह से निधन हो गया. वे 81 वर्ष के थे. यहां उनका कोरोना का इलाज चल रहा था, जहां आज उन्होंने अंतिम सांस ली.
हंसमुख स्वभाव और मिलनसार व्यक्तित्व के धनी पूर्व सांसद एकनाथ गायकवाड दो बार साल 2014 और 2019 में दक्षिण मध्य मुंबई सीट से सांसद रहे थे. वे उद्धव कैबिनेट में स्कूली शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड के पिता हैं और मुंबई कांग्रेस के अध्यक्ष भी रह चुके हैं. लम्बे राजनैतिक अनुभव के कारण पार्टी में लोग उनकी सलाह मानते थे.
1999 से 2004 तक वे लोक स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं सामाजिक न्याय विभाग के राज्य मंत्री रहे. कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गाँधी के बेहद करीबी रहे एकनाथ गायकवाड ने महाराष्ट्र में कांग्रेस पार्टी को आगे बढ़ाने में काफी महत्वपूर्ण योगदान दिया था. एकनाथ गायकवाड के आकस्मिक निधन से मुंबई प्रदेश कांग्रेस को बड़ी क्षति हुई है. विषम परिस्थिति में मुंबई कांग्रेस की बागडोर सँभालने वाले एकनाथ गायकवाड का अचानक चले जाना मुंबई कांग्रेस के लिए एक बड़ा झटका है. श्री गायकवाड़ के निधन पर कांग्रेस पार्टी सहित तमाम राजनेता उन्हें अपनी शोक संवेदना दें रहे हैं.