दिल्लीब्रेकिंग न्यूज़शहर और राज्य

नोएडा: 11 वर्षीय बच्ची के साथ पिता ने किया दुष्कर्म, मामला दर्ज

नोएडा: गौतमबुद्ध नगर जिले के नोएडा फेस-3 थाना क्षेत्र में एक शख्स पर अपनी ही बेटी के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। इस मामले में पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। ये केस दिल्ली पुलिस को मिली सूचना के बाद सामने आया है और अब नोएडा की पुलिस ने जांच शुरू की है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, नोएडा थाना फेस-3 क्षेत्र के एक गांव में बच्ची के साथ उसके पिता ने ही कथित तौर पर दुष्कर्म किया है। पुलिस उपायुक्त (महिला सुरक्षा) वृंदा शुक्ला ने बताया कि थाना फेज-3 क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली बच्ची के साथ रेप का मामला सामने आया है। रेप का शिकार हुई बच्ची की उम्र 11 वर्ष है।

दिल्ली पुलिस के पास दी गई थी शिकायत
पुलिस के अनुसार, बच्ची ने अपने पिता पर ही रेप का आरोप लगाया है। एसीपी ने बताया कि पीड़िता ने इस मामले की शिकायत दिल्ली पुलिस से की थी। दिल्ली पुलिस की सूचना के आधार पर थाना फेस-3 पुलिस ने बुधवार देर रात मामला दर्ज कर लिया। उन्होंने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

https://amzn.to/3oX86dr