मनोरंजनमहाराष्ट्रमुंबई उपनगरमुंबई शहरशहर और राज्य

पंखे से लटकता हुआ मिला एक्टर राहुल का शव, सुसाइड नोट नहीं मिलने से बढ़ा संदेह..

मुंबई , बुधवार को लोखंडवाला इलाके के एक फ्लैट से टीवी एक्टर राहुल दीक्षित का शव पंखे से लटकता हुआ मिला है। पुलिस इसे फिलहाल आत्महत्या का मामला मान कर जांच कर रही हैं। हालांकि पड़ोसियों के बयान ने इस पूरे मामले में संदेह खड़ा कर दिया है। उनके मुताबिक, सोमवार को राहुल की उनके घर में किसी से लड़ाई हुई थी। इसकी आवाज आसपास के लोगों ने सुनी भी थी।
मुंबई पुलिस की माने तो बुधवार कि ओशिवारा थाने को खबर मिली कि यमुना नगर इलाके के फ्लैट में एक युवक कि लाश पंखे पर लटकी हुई हैं। इसके बाद शव की पहचान 28 वर्षीय राहुल दीक्षित के रूप में हुई। राहुल तीन साल पहले जयपुर से मुंबई एक्टिंग में करियर बनाने आये थे। पुलिस को फिलहाल कोई भी सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है इसलिए मामले में संदेह और गहरा रहा है।
राहुल के पिता ने भी जताया संदेह : राहुल जिस बिल्डिंग में रहते थे उसके फ्लैट के आसपास रहने वाले लोगों ने पुलिस को ये जानकारी दी हैं कि सोमवार रात उसके घर पर पार्टी चल रही थी और वहां कुछ लोग मौजूद थे। पड़ोसियों ने लड़ाई-झगड़े की आवाज भी सुनी थी। खुद राहुल के पिता मुकेश दीक्षित भी ये नहीं मान रहे हैं कि उनका बीटा खुदकुशी कर सकता है। फिलहाल पुलिस अपने स्तर पर पूरे मामले की जांच की बात कही है।