ब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनमुंबई शहर

पंचतत्व में विलीन हुए सतीश कौशिक, अंतिम संस्कार में भावुक हुए लोग

मुंबई: गुरुवार को मनोरंजन जगत से एक बुरी खबर सामने आई। मशहूर फिल्म अभिनेता और निर्देशक सतीश कौशिक अब हमारे बीच नहीं रहे। अभिनेता सतीश कौशिक का पार्थिव शरीर चार्टर्ड फ्लाइट से मुंबई लाया गया। उसके बाद एंबुलेंंस से उनके घर पर लाया गया।
अभिनेता सतीश कौशिक का पोस्टमार्टम हो चुका है। प्रारंभिक रिपोर्ट में शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं मिले हैं। रिपोर्ट्स में कार्डियक अरेस्ट को अभिनेता की मृत्यु का कारण बताया गया है।
गुरुवार की शाम को मुंबई के वर्सोवा श्मशान घाट में इस दिग्गज अभिनेता का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान वहां मौजूद उनके प्रशंसक और दोस्त उन्हें कंधा देते समय अपने आंसुओं पर काबू नहीं रख सके।

श्रद्धांजलि देने पहुंचे सलमान खान
सलमान खान सतीश कौशिक के अंतिम दर्शन करने उनके आवास पर पहुंचे थे। फिल्म ‘तेरे नाम’ का निर्देशन सतीश कौशिक ने ही किया था।

पीएम मोदी ने जताया दु:ख
सतीश कौशिक के निधन पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी दु:ख जताया है। उन्होंने लिखा- ‘प्रख्यात फिल्म हस्ती सतीश कौशिक के आसमयिक निधन से दुखी हूं, वह एक रचनात्मक प्रतिभा थे, जिन्होंने अपने अद्भुत निर्देशन की बदौलत सभी का दिल जीता’। प्रधानमंत्री सहित तमाम राजनेता और फ़िल्मी हस्तियों ने सतीश कौशिक के निधन पर दु:ख जताया है।