मुंबई शहरशहर और राज्य

पश्चिम रेलवे: माहिम तथा माटुंगा रोड स्टेशनों के बीच रात्रिकालीन होगा ट्रैफिक ब्लॉक

मुंबई: पश्चिम रेलवे के मुंबई उपनगरीय खंड पर माहिम तथा माटुंगा रोड स्टेशनों के बीच पैदल ऊपरी पुल के मेन बीम की डि-लॉन्चिंग कार्य तथा रेलवे ट्रैक पर काॅलम को हटाने हेतु 20 एवं 21 नवंबर की मध्यरात्रि साढ़े तीन घंटे का ट्रैफिक एवं पावर ब्लॉक लिया जायेगा। यह ब्लाॅक सभी लाइनों पर 01.00 बजे से 04.30 बजे तक रहेगा। ब्लॉक अवधि में कुछ स्पेशल उपनगरीय सेवाएं रद्द रहेंगी तथा आंशिक रूप से रद्द रहेंगी।

रद्द सेवाएं: 18.41 बजे चर्चगेट से भायंदर के लिए छूटने वाली उपनगरीय सेवा रद्द रहेगी। 00.38 बजे चर्चगेट से बोरीवली के लिए छूटने वाली उपनगरीय सेवा रद्द रहेगी। 20.25 बजे भायंदर से चर्चगेट के लिए छूटने वाली उपनगरीय सेवा रद्द रहेगी। 22.50 बजे बोरीवली से चर्चगेट के लिए छूटने वाली उपनगरीय सेवा रद्द रहेगी।

आंशिक रूप से रद्द सेवाएं: 00.50 बजे चर्चगेट से विरार के लिए छूटने वाली उपनगरीय सेवा बांद्रा से 01.21 बजे छूटेगी तथा चर्चगेट और बांद्रा के बीच रद्द रहेगी। 01.00 बजे चर्चगेट से बोरीवली के लिए छूटने वाली उपनगरीय सेवा बांद्रा से 01.30 बजे छूटेगी तथा चर्चगेट और बांद्रा के बीच रद्द रहेगी। 00.30 बजे बोरीवली से चर्चगेट के लिए छूटने वाली उपनगरीय सेवा बांद्रा में टर्मिनेट होगी तथा चर्चगेट और बांद्रा के बीच रद्द रहेगी। 00.05 बजे विरार से चर्चगेट के लिए छूटने वाली उपनगरीय सेवा बांद्रा में टर्मिनेट होगी तथा चर्चगेट और बांद्रा के बीच रद्द रहेगी।

सेवा का विस्तार और सेवा के प्रकार में बदलाव: चर्चगेट से 00.28 बजे भायंदर के लिए रवाना होने वाली लोकल को विरार तक विस्तारित किया गया है तथा यह विरार के लिए आखिरी लोकल होगी और यह स्लो सेवा होगी यानि सभी स्टेशनों पर रुकेगी।

चर्चगेट के लिए अंतिम लोकल: बोरीवली से चर्चगेट के लिए आखिरी लोकल (स्लो सेवा) बोरीवली से 00.18 बजे छूटकर 01.23 बजे चर्चगेट पहुंचेगी। विरार से चर्चगेट के लिए आखिरी लोकल (फास्ट सेवा) विरार से 23.35 बजे छूटकर 01.03 बजे चर्चगट पहुंचेगी। रेल प्रशासन ने यात्रियों से इस बदलाव को ध्यान में रखने की अपील की है।