ठाणेब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई शहरशहर और राज्य

मुंबई: वृद्ध महिला की पत्थर से कुचलकर जेवरात लूटने वाले आरोपी युवक को पुलिस ने नेपाल से किया गिरफ्तार

मुंबई/ठाणे: नवी मुंबई के तलोजा स्थित नागझरी गांव की रहने वाली वृद्ध महिला की रविवार सुबह पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी गई थी। हत्या के बाद महिला के शरीर के जेवरात लेकर फरार आरोपी को 48 घंटे के अंदर पुलिस में गिरफ्तार कर लिया है।
प्राप्त जानकारी अनुसार, तलोजा के नागझरी गांव की रहने वाली शकुंतला ठाकुर (65) की हत्या कर लूटपाट करने के आरोप में विजयकुमार मुनेश्वर मंडल (30) को गिरफ्तार किया गया है। तलोजा पुलिस स्टेशन अंतर्गत नागझरी गांव के पास स्थित खदान में 15 नवंबर की सुबह कपड़ा धोने गई शकुंतला ठाकुर के सिर पर पत्थर से हमला कर अज्ञात व्यक्ति ने हत्या कर दिया था। हत्या करने के बाद आरोपी ने शकुंतला ठाकुर के गले का चैन और कान की बाली निकाल कर फरार हो गया था।
तलोजा पुलिस ने हत्या और लूटपाट का मामला दर्ज जांच शुरू किया। इस संवेदनशील मामले की जांच करने के लिए वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी नवी मुंबई के पुलिस आयुक्त बिपिन कुमार सिंह के नेतृत्व में अपर पुलिस आयुक्त शेखर पाटील, क्राइम ब्रांच के पुलिस उप आयुक्त प्रवीण पाटील, एसीपी विनोद चव्हाण के मार्गदर्शन में क्राइम ब्रांच यूनिट-2 के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक गिरीधर गोरे, एपीआई गणेश कराड, प्रवीण फडतरे, संदीप गायकवाड, शरद ढोले, पुलिस हवलदार सालुंखे, रणजीत पाटील, भोपी पाटील ने जांच शुरू किया था। जांच के दौरान पुलिस ने गुप्तचरों से मिली जानकारी पर गोपनीय तरीके से जांच करते हुई महज 48 घंटे के भीतर मूल रूप से नेपाल के रहने वाले हत्यारे आरोपी विजयकुमार मुनेश्वर मंडल को गिरफ्तार कर लिया है।
सूत्रों की माने तो यह आरोपी पिछले 10 साल से तलोजा परिसर में भंगार जमा कर बिक्री करने का व्यवसाय करता था। मृत महिला पिछले 15 दिनों से इस खदान में कपड़ा धोने आती थी। आरोपी उसी खदान में नहाता था। इस दौरान मृत्य महिला और आरोपी के बीच विवाद हुआ। जिसके कारण महिला ने आरोपी को गाली देने के बाद पत्थर मारा था। इसी विवाद को आरोपी विजयकुमार ने मन में बिठा लिया और शकुंतला ठाकुर की हत्या करने का ठान लिया। इस बीच 15 नवंबर को जब महिला कपड़ा धोने आई तभी महिला को अकेला देख महिला के शरीर का जेवरात छीनकर महिला के सिर पर पत्थर से हमला कर हत्या कर दिया।