दिल्लीदेश दुनियाब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिशहर और राज्य

पीएम मोदी ने जवानों के साथ मनाई दिवाली, बांटी मिठाइयां, सैनिकों के पराक्रम को सराहा

नयी दिल्ली: 2014 को भारतीय राजनीति का सबसे बड़ा उलटफेर हुआ और उसके साथ ही कई रिवाजें भी बन गई। प्रधानमंत्री जब पीएम बनें तो उन्होंने कई तरह के बड़े बदलाव किए। उन्होंने फॉरेन पॉलिसी से लेकर तमाम बड़े बदलाव किए। ऐसी ही एक रिवाज 2014 से आज तक कायम है। पीएम मोदी 2014 से लेकर हर साल दिवाली जवानों के बीच ही मनाते हैं। पीएम मोदी ने इस साल भी सैनिकों के बीच दीपावली मनाई। जैसलमेर के लोंगेवाला पोस्‍ट जाकर उन्‍होंने जवानों के बीच वक्‍त बिताया। इस दौरान उन्‍होंने टैंक की सवारी की और जवानों मे मिठाइयां भी बांटी। पहले पोस्‍ट और फिर जैसलमेर एयरबेस पर मोदी ने देश के बहादुर जवानों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने सैनिकों से कहा कि आपका यही जोश, यही जुनून देश को आश्वस्त करता है। आपकी ये हुंकार दुश्मन के पैरों में कंपकंपी पैदा कर देती है, माथे से पसीने छुड़ा देती है। प्रधानमंत्री ने कहा कि मैं कई बार यहां (एयरबेस) आया लेकिन शेड्यूल इतना बिजी रहा है कि सैनिकों के साथ वक्‍त बिताने का समय नहीं मिला।

पीएम मोदी ने सैनिकों के पराक्रम को सराहा
पीएम मोदी ने सैनिकों से कहा, दीपावली के दिन दरवाजे या गेट के सामने शुभ-लाभ या रिद्धि-सिद्धि आदि रंगोली की परंपरा है। इसके पीछे यही सोच होती है कि दीपावली पर स्मृद्धि आए। वैसे ही राष्ट्र की सीमाएं एक प्रकार से देश का द्वार होती हैं। ऐसे में राष्ट्र की स्मृद्धि, शुभ-लाभ और रिद्धि-सिद्धि आपसे है और आपके पराक्रम से है। इसलिए ही आज देश के हर घर में आप सभी का गौरव गान करते हुए आपके लिए दीया जलाकर लोग अपनी भावनाएं प्रकट कर रहे हैं।