ठाणेमहाराष्ट्रशहर और राज्य

पीछा करने से परेशान महिला ने काट दिया युवक का लिंग..!

मुंबई से सटे ठाणे में एक महिला ने दो अन्य लोगों के साथ मिलकर 27 वर्षीय एक व्यक्ति का लिंग काट दिया। महिला का कहना है कि संबंधित व्यक्ति उसका उत्पीड़न कर रहा था, पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मंगलवार रात को यह घटना मानपाड़ा के नानदीवाली क्षेत्र में हुई। उन्होंने बताया कि पीड़ित और 42 वर्षीय महिला एक ही मोहल्ले में रहते हैं। हालांकि, पुलिस ने दोनों की पहचान जाहिर नहीं की है। महिला ने पुलिस को बताया कि युवक पिछले कुछ सप्ताह से उसका पीछा कर रहा था।
अधिकारी ने बताया कि कुछ दिन पहले युवक ने महिला के पति को बताया था कि वह उसकी पत्नी को पसंद करता है, जिसके बाद दंपती के बीच झगड़ा हुआ। महिला ने सबक सिखाने के लिए यह कदम उठाया। पुलिस ने महिला और उसके दो सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया है और स्थानीय अदालत ने तीनों को पुलिस हिरासत में भेज दिया है।