ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई शहरराजनीतिशहर और राज्य

मुंबई: प्रजा फाउंडेशन की रिपोर्ट में विरोधी पक्ष नेता रवि राजा बने ‘नगरसेवक नंबर वन’! दूसरे नंबर पर शिवसेना के समाधान सरवणकर

मुंबई,(राजेश जायसवाल): कोरोना काल में अपने-अपने क्षेत्र में आम जनता के लिए बेहतर कार्य करने वाले मुंबई महानगरपालिका के नगरसेवकों के ‘कार्य-प्रदर्शन’ का मूल्यांकन करते हुए गुरुवार को ‘प्रजा फाउंडेशन’ ने एक रिपोर्ट जारी की है। जिसमें कांग्रेस के वरिष्ठ नगरसेवक और मनपा में विरोधी पक्ष नेता रवि राजा को पहला स्थान और शिवसेना के युवा नगरसेवक समाधान सरवणकर को दूसरा स्थान दिया गया है। वहीं भाजपा के हरीश छेड़ा को तीसरा स्थान मिला है। तीनों ही नगरसेवकों को ‘प्रजा फाउंडेशन’ के मानकों के मुताबिक, क्रमश: 81.12 फीसदी, 80.42 फीसदी और 77.81 फीसदी अंक मिले हैं।

बता दें कि नगरसेवकों के कार्यों पर नज़र रखने वाली संस्था ‘प्रजा फाउंडेशन’ ने कोरोना संकट के चलते इस वर्ष नगरसेवकों की वार्षिक प्रगति पुस्तिका तैयार नहीं की है। फाउंडेशन ने 2017 से 21 तक चार वर्षों के लिए नगरसेवकों के प्रदर्शन की समीक्षा की है।  इस संयुक्त प्रगति पुस्तिका में घटकों को गोल करने के बाद मुंबई महानगरपालिका में कुल नगरसेवकों में से केवल 10 प्रतिशत, यानी 22 नगरसेवकों को A और B श्रेणी में शामिल किया गया है। बाकी नगरसेवकों को C, D, E, F कैटेगरी में शामिल किया गया है।

‘प्रजा फाउंडेशन’ की रिपोर्ट में यह बताया गया है कि खार से एमआईएम की नगरसेविका गुलनाज कुरेशी ने चार वर्षों में एक भी सवाल नहीं पूछे? उन्हें मौनी नगरसेवक की संज्ञा दी गई है। इसी तरह, अप्रैल 2020 से मार्च 2021 तक की बैठक में 30 नगरसेवकों ने कोई सवाल नहीं उठाया!

मनपा में विरोधी पक्ष नेता रवि राजा ने अपने क्षेत्र में बेहतरीन कार्य किया है। कोरोना संकट के समय में भी वे अपने जन-सम्पर्क कार्यालय और निवास से क्षेत्र के निवासियों की समस्याओं का समाधान करते रहे। कोरोना वैक्सीनेशन में भी रविराजा सबसे आगे हैं, उनके क्षेत्र में दूसरे वार्ड के नागरिक भी जाकर वैक्सीन ले रहे हैं।

टॉप टेन नगरसेवकों की लिस्ट
‘प्रजा फाउंडेशन’ के मुताबिक, ‘Top Ten’ में भाजपा के चार, कांग्रेस के तीन ओर शिवसेना के दो नगरसेवकों ने जगह बनाई है। जिसमें- रवि राजा (कांग्रेस), समाधान सरवणकर (शिवसेना), हरीश छेड़ा (भाजपा), सुजाता पाटेकर (शिवसेना), वीरेंद्र चौधरी (कांग्रेस), सचिन पडवल (शिवसेना), स्वप्ना म्हात्रे (भाजपा), मेहर मोहसिन हैदर (कांग्रेस), सेजल देसाई (भाजपा), प्रीती सेठ (भाजपा) का नाम शामिल हैं।

मुंबई: प्रजा फाउंडेशन की रिपोर्ट में विरोधी पक्ष नेता रवि राजा बने 'नगरसेवक नंबर वन'! दूसरे नंबर पर शिवसेना के समाधान सरवणकर
प्रजा फाउंडेशन की रिपोर्ट में विरोधी पक्ष नेता रवि राजा बने ‘नगरसेवक नंबर वन’!