ब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनमुंबई शहर

फिल्म ‘पठान’ विवाद पर शाहरूख बोले- ‘दुनिया चाहे कुछ भी करें मैं, आप और जितने भी पॉज़िटिव लोग हैं जिंदा हैं

मुंबई: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ रिलीज होने से पहले ही बायकॉट होने लगी है। फिल्म को लेकर कई धारणाएं सामने आ रही है। जिसे लेकर अब शाहरूख खान ने भी अपनी चुप्पी तोड़ी। शाहरुख खान ने कोलकाता फिल्म महोत्सव के दौरान अपना रिएक्शन दिया। उन्होंने कहा कि कुछ लोग सोशल मीडिया पर नेगेटिविटी फैला रहे हैं। सिनेमा समाज को बदलने का एक साधन है। शाहरुख खान ने ये भी कहा कि दुनिया चाहे कुछ भी कर ले मैं, आप और जितने भी पॉज़िटिव लोग हैं, जिंदा हैं।
बता दें कि फिल्म को लेकर ये विवाद बेशर्म गाने से शुरू हुआ। जिसमें दीपिका पादुकोण ने भगवा रंग की बिकनी पहनी है। दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान की केमिस्ट्री नजर आई। वही वीडियो सॉन्ग में दीपिका का ग्लैमरस और बोल्ड लुक दिखाया गया है।


वहीं फिल्म के इस गाने पर अपनी नाराजगी जताते हुए मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने ‘बेशर्म रंग’ गाने में दीपिका पादुकोण के कपड़ों पर आपत्ति जताई थी। उन्होंने दीपिका पादुकोण को टुकड़े-टुकड़े गैंग की समर्थ तक बता दिया था। इस दौरान नरोत्तम मिश्रा ने ट्वीट करते हुए लिखा- ‘फिल्म पठान के गाने में टुकड़े-टुकड़े गैंग की समर्थक एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की वेशभूषा बेहद आपत्तिजनक है और गाना दूषित मानसिकता के साथ फिल्माया गया है। गाने के सीन्स और कॉस्ट्यूम को ठीक किया जाए अन्यथा फिल्म को मध्यप्रदेश में अनुमति दी जाए या नहीं दी जाए, यह विचारणीय होगा।