मुंबई शहरराजनीतिशहर और राज्य

फेसबुक पोस्ट विवाद के चलते कांग्रेसी कार्यकर्ता की हत्या..?

कार्यकर्ता ने FB पर लिखा- 2019 में बनेगी कांग्रेस की सरकार..

चाकू मारकर कर दी गई हत्‍या..!

मुंबई , फेसबुक पोस्ट से शुरू हुए विवाद के चलते के चलते मुंबई के घाटकोपर में कांग्रेस कार्यकर्ता की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि कांग्रेस कार्यकर्ता मनोज दुबे उर्फ पप्पू (40) की कथित तौर पर इसलिए हत्या कर दी गई, क्योंकि उन्होंने फेसबुक पर लिखा था कि 2019 लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनेगी। परिवार का कहना है कि इस पोस्ट को लेकर उनमें और बीजेपी कार्यकर्ताओं में विवाद बढ़ गया था।
घाटकोपर के आसल्फा में रहने वाले मनोज ने फेसबुक पर कांग्रेस के समर्थन में पोस्ट किया था। इस पोस्ट में कहा गया था कि 2019 में कांग्रेस सरकार बनाएगी। बीजेपी और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने इस पोस्ट पर आपत्तिजनक कॉमेंट्स किए थे और उनकी बहस हो गई थी। मनोज चाहते थे कि बीजेपी और बजरंग दल के कार्यकर्ता अपने कॉमेंट्स हटाएं और इस पर शुरू हुई बहस के बाद चाकू से कई वार किया गया, बाद में उनकी मौत हो गई। घटनास्थल पर मौजूद लोगों का कहना है कि पहले मनोज और आरोपियों की बाइक आपस में टकरा गई। फिर दोनों गुटों में लड़ाई हुई और उन लोगों ने मनोज पर हमला कर दिया। मनोज को कई बार पेट में चाकू मारा गया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी वहां से भाग गए।रविवार रात गंभीर हालत में मनोज को अस्पताल ले जाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिवारवालों का कहना है कि मनोज के फेसबुक पर बीजेपी और बजरंग दल के लोगों ने बहस की थी और आपत्तिजनक कॉमेंट किए थे। परिवार की शिकायत पर साकीनाका पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुरानी रंजिश में हत्या किए जाने की बात सामने आ रही है , पुलिस का कहना है कि कुछ बीजेपी कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।