मुंबई , अभिनेता एजाज खान को मुंबई की एंटी नारकोटिक्स सेल ने बेकसूर होटल से 8 नशे की प्रतिबंधित ड्रग्स की गोलियां रखने के जुर्म में गिरफ्तार किया है l बॉलीवुड और टीवी जगत में खासे चर्चा में रहने वाले अभिनेता एजाज को मंगलवार नवी मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया और साथ ही दो मोबाइल फोन भी जब्त किए. फिलहाल नार्कोटिक्स सेल एजाज से पूछताछ कर रही है. खबर है कि पूछताछ के बाद एजाज को अदालत में पेश किया जाएगा.
सूत्र बताते हैं कि जब एजाज खान को पकड़ा गया तब वह नशे की हालत में थे. उन्हें नवी मुंबई के नारकोटिक्स सेल ने टिप मिलने के बाद गिरफ्तार किया.
बता दें कि एजाज से प्रतिबंधित ड्रग्स की आठ गोलियां बरामद हुईं जिनका कुल वजन 2.3 ग्राम है.
ऐसा पहली बार नहीं है जब एजाज किसी कंट्रोवर्सी में फंसे हैं. इससे पहले साल 2016 में वह एक हेयरस्टाइलिस्ट को अश्लील फोटो और मैसेज भेजने के चक्कर में गिरफ्तार हुए थे. बाद में उन्हें 10 हजार रुपए के बॉन्ड पर जमानत दे दी गई थी.
