महाराष्ट्रमुंबई शहरशहर और राज्य

‘फैमिली ऑफ प्रेस’ का विमोचन समारोह संपन्न..

मुंबई , ‘फैमिली ऑफ प्रेस’ नामक मीडिया वार्षिकांक के ११वें अंक का विमोचन ‘मुंबई मराठी पत्रकार संघ’ में आज संपन्न हुआ।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अभिमन्यु शितोले (राजनीतिक सं- नवभारत टाइम्स), ‘दोपहर का सामना’ के निवासी संपादक अनिल तिवारी, शिवड़ी टीबी अस्पताल के अधीक्षक डॉ. ललित आनंदे , राजस्थानी जन-जागरण संस्था के अध्यक्ष (समाजसेवी) गजेंद्र भंडारी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।
‘पत्रकारिता परिवार पुरस्कार’ से ‘दोपहर का सामना’ के निवासी संपादक अनिल तिवारी, नवभारत टाइम्स के राजनीतिक सं- अभिमन्यु शितोले को सम्मानित किया गया।
उक्त कार्यक्रम ‘फैमिली ऑफ प्रेस’ के संपादक मोतीलाल नागर चौधरी की देखरेख में संपन्न हुआ। जिसमें मीडिया जगत से जुड़ें तमाम लोग उपस्थित थे।