ब्रेकिंग न्यूज़शहर और राज्य

बर्खास्त IPS अफसर संजीव भट्ट को उम्रकैद, 29 साल पहले हिरासत में मौत के मामले में दोषी

अहमदाबाद, जामनगर सेशंस कोर्ट ने गुरुवार को बर्खास्त आईपीएस अफसर संजीव भट्ट और कॉन्स्टेबल प्रवीण झाला को उम्रकैद की सजा सुनाई है। कोर्ट ने दोनों को हिरासत में एक व्यक्ति की मौत (कस्टोडियल डेथ) के लिए दोषी करार दिया।

1990 में 133 गिरफ्तारियां हुई थीं..
संजीव भट्ट जामनगर के तत्कालीन एएसपी थे। भट्ट ने 30 अक्टूबर 1990 को सांप्रदायिक दंगों पर काबू पाने के लिए जामखंभाणिया से 150 लोगों को गिरफ्तार किया था। इसमें प्रभुदास वैशनानी भी थे।
गिरफ्तारी के बाद प्रभुदास की तबीयत बिगड़ गई। उसे अस्पताल में भर्ती किया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इसके बाद मृतक के भाई ने संजीव भट्ट और अन्य 6 पुलिसकर्मियों पर भाई को प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई थी।