महाराष्ट्रमुंबई उपनगरमुंबई शहर

बहसबाजी के चलते गई युवक की जान, छह गिरफ्तार

मुंबई, मानखुर्द पुलिस ने छह लोगों को एक युवक की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। इनके नाम नितिन कांबले, रितेश राम, अमीर हुसेन खान, सलमान अफसर शेख, गणेश उलिंद्री और इस्माइल शेख हैं। इन पर शिवाजी नगर के लल्लू भाई परिसर में ब्रिजभूषण सिंह और श्रीराम सिंह के साथ मारपीट करने और उस दौरान गंभीर रूप से जख्मी श्रीराम की मौत हो जाने के चलते हत्या करने का आरोप है।
बताया जा रहा है कि ब्रिजभूषण और श्रीराम जब लल्लूभाई परिसर से गुजर रहे थे, उसी दौरान एक युवक को श्रीराम के शरीर से धक्का लग गया था। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में बहस और मारपीट हुई, जिसमें श्रीराम की मौत हो गई। घटना की जांच मानखुर्द पुलिस कर रही है।