मुंबई शहर

बांद्रा के शास्त्री नगर में दो मंजिला मकान का ढांचा गिरने से एक व्यक्ति की मौत! 16 घायल

मुंबई: मुंबई के बांद्रा पश्चिम के शास्त्री नगर इलाके में एक दो मंजिला मकान (जी+2) का ढांचा गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और 16 लोग मामूली रूप से घायल हो गए।बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने ट्वीट करते हुए कहा कि शास्त्री नगर में मकान ढहने से एक व्यक्ति की दुर्भाग्य से मृत्यु हो गई। हमारे विचार और प्रार्थना उनके परिवार के साथ हैं। 16 लोगों को मामूली चोटें आईं है। बीएमसी के अनुसार, 3 से लेकर 4 लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका है। बचाव अभियान जारी है।

मुंबई पुलिस के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) मंजूनाथ सिंगे ने बताया कि मकान बुधवार दोपहर करीब 12 बजकर 15 मिनट पर गिर गया जिसकी वजह से एक व्यक्ति की मौत हो गई है और 16 लोग अस्पताल में भर्ती हैं और सभी सुरक्षित हैं। यह सभी लोग बिहार के मजदूर हैं।