ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई उपनगरमुंबई शहरशहर और राज्य

बार में चल रहे अश्लील हरकतों को किया मोबाइल में कैद..

..तो, वीडियो निकालने वाले को बार वाले नग्न कर निकाला वीडियो, किया वायरल, हुए गिरफ्तार

मुंबई , एक व्यक्ति को नग्न कर वीडियो बनाने और उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में चेंबूर पुलिस ने राज पंजाब बार के मैनेजर सहित दो वेटर के खिलाफ मामला दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार दो दिन पहले सोशल मीडिया पर एक व्यक्ति (४५) को नग्न अवस्था में जलील करते हुए एक वीडियो वायरल हुआ था। पुलिस ने उक्त वीडियो के आधार पर छानबीन शुरू की तो पता चला कि व्यक्ति गोवंडी का रहने वाला है। पुलिस ने उसकी पहचान कर पुलिस ठाणे लाया, जिसके बाद बार मैनेजर और वेटर द्वारा किया गया जघन्य मामला सामने आया।
पुलिस के अनुसार पीड़ित व्यक्ति 16 फरवरी को चेंबूर स्थित राज पंजाब बार में शराब पीने गया था। तभी बार में चल रहे कुछ अश्लील हरकतों को वह अपने मोबाइल कैमरे में कैद करने लगा, तभी बार के एक वेटर ने देख लिया और बार के लोगों ने उससे मोबाइल छीन लिया। पीड़ित व्यक्ति शराब के नशे में था इसीलिए लिए उस दिन वह घर चला गया। दूसरे दिन जब पीड़ित अपना मोबाइल वापस लेने के लिए राज पंजाब बार गया तो बार के लोगों ने पहले तो उसके साथ जमकर मारपीट की उसके बाद उसके कपड़े निकाल नंगा कर वीडियो निकाला। और उसे इतना ही नहीं उक्त वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया। वीडियो में देखा जा सकता है कि आदमी बार-बार हाथ जोड़कर माफी मांग रहा था लेकिन बार वाले की दादागिरी इतना चरम पर थी कि मानो कानून के रखवाले यहीं लोग हैं।
फिलहाल चेंबूर पुलिस अब्दुल अजीज नामक वेटर को गिरफ्तार कर लिया है, सुखदेव पाटिल, बार मालिक जगदीश शेट्टी और मैनेजर की तलाश जारी है।