ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई उपनगरमुंबई शहर

बिल्डिंग की छत से गिरकर वरिष्ठ पत्रकार की मौत..!

नेटवर्क महानगर (राजेश जायसवाल)
मुंबई , देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के उपनगरीय क्षेत्र गोरेगांव में रविवार को 49 वर्षीय एक अनुभवी मीडियाकर्मी की एक बिल्डिंग की छत से गिरने से मौत हो गई। गोरेगांव थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक संजय भोले ने बताया कि गोरेगांव पश्चिम के सिद्धार्थ नगर की त्रिमूर्ति सोसायटी फ्लैट न. ७०३ में सातवें मंजिल पर रहने वाले आदर्श मिश्रा सुबह की सैर के लिए छत पर गए थे। वहां से वह नीचे गिर गए। भोले के अनुसार अब तक यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि यह दुर्घटना है या आत्महत्या? आदर्श मिश्रा प्रतिदिन छत पर घूमने जाते थे।
वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक भोले ने कहा, बिल्डिंग न. २ के सातवें मंजिल पर लगे सीसीटीवी में मिश्रा ट्रैक पैंट और टी शर्ट पहने हुए सीढ़ी पर छत की ओर जाते हुए नजर आ रहे हैं। उनके हाथ में रुमाल है। उन्होंने बताया कि इस बिल्डिंग की लॉबी में लगे एक अन्य सीसीटीवी में वह सुबह करीब साढ़े दस बजे छत से गिरते हुए नजर आ रहे हैं। लेकिन यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि वह कैसे गिरे? पुलिस अधिकारी के अनुसार मिश्रा को समीप के सिद्धार्थ अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
बता दें कि आदर्श मिश्रा पत्रकारिता में एक-जाना पहचाना नाम था। कई अख़बारों में उनका लेख प्रकाशित होता था।
मुझे यह खबर मिली तो इस पर विश्वास करना मेरे लिए अत्यंत दु:खद था! ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें और उनके परिवार को साहस दें।