ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

बेटियों के TET सर्टिफिकेट में गड़बड़ी के आरोप पर MLA अब्दुल सत्तार बोले- ये मुझे बदनाम करने का षडयंत्र हैं…

मुंबई: महाराष्‍ट्र में एकनाथ शिंदे मंत्रिमंडल के विस्तार से पहले राजनीत‍िक सरगर्मी तेज हो गई है। उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली श‍िवसेना शिंदे गुट के विधायक अब्दुल सत्तार के नाम पर सरकार के ख‍िलाफ हमलावर है। विधायक अब्दुल सत्तार ने दोनों बेटियों के TET सर्टिफिकेट में गड़बड़ी को लेकर लगाए गए आरोपों पर कहा क‍ि उनकी दोनों बेटियां 2019 में अपात्र हुई हैं। उन्होंने कोई गड़बड़ी नहीं की। जाँच के संबधित शिक्षा अधिकारी हैं। मैं खुद मामले की जांच की मांग करता हूं। उन्‍होंने कहा क‍ि यह मुझे बदनाम करने का षडयंत्र है।
दरअसल, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे करीब डेढ़ महीने पहले अपने मंत्रिमंडल का 9 अगस्त को विस्तार करेंगे। शिवसेना नेता शिंदे और बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस ने 30 जून को क्रमश: प्रदेश के मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली थी।

बता दें कि काफी लंबे समय से महाराष्ट्र में कैबिनेट विस्तार को लेकर इंतजार हो रहा था। विपक्ष भी इसे लेकर बार-बार सरकार पर सवाल उठा रहे थे। मंगलवार को जो मंत्री शपथ ले सकते हैं उनकी संभावित लिस्ट भी सामने आ गई है। पहले चरण में शिंदे-फडणवीस सरकार में 15 से 17 विधायक शपथ ले सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक, भाजपा के 8 और शिंदे गुट के 7 विधायक कल शपथ ले सकते हैं।

भाजपा के संभावित कैबिनेट मंत्री…
चंद्रकांत पाटील
प्रवीण दरेकर
गिरीश महाजन
रविंद्र चव्हाण
सुधीर मुनगंटीवार
राधाकृष्ण विखे पाटील
बाबनराव लोनिकर
नीतेश राणे

शिंदे गुट के संभावित मंत्री…
दीपक केसरकर
उदय सामंत
गुलाबराव पाटिल
बच्चू कडू
संजय शिरसाट
अब्दुल सत्तार