ब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनमहाराष्ट्रमुंबई उपनगरमुंबई शहरशहर और राज्य

बॉलीवुड अभिनेता इरफान खान का निधन, पूरे फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर

मुंबई: बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता इरफान खान के खराब स्वास्थ्य को लेकर उन्हें कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी तबीयत अचानक बिगड़ी थी, जिसके बाद उन्हें आईसीयू में भर्ती करना पड़ा था। इरफान खान के मौत की खबर के बाद पूरे बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ पड़ी है।
साल 2018 में इरफान खान को पता चला था कि वह न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर से पीड़ित हैं। इस बीमारी के इलाज के लिए इरफान खान लंदन भी गए थे और करीब साल भर इलाज कराने के बाद वह वापस भारत लौटे थे।
अपनी अदाकारी से हर किसी के दिल पर राज करने वाले अभिनेता इरफान खान का बुधवार को निधन हो गया। मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में इरफान खान ने 54 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। इरफान काफी लंबे वक्त से बीमार थे और बीते दिनों ही उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। इस दिग्गज कलाकार के जाने से बॉलीवुड में शोक का माहौल है।
अस्पताल के बयान के मुताबिक, इरफान खान पेट की समस्या से जूझ रहे थे, उन्हें Colon infection हुआ था। फिल्म डायरेक्टर शूजीत सरकार ने इरफान खान के निधन की जानकारी सबसे पहले दी, उसके बाद अस्पताल की ओर से बयान जारी किया गया। मंगलवार को तबीयत बिगड़ने की वजह से उन्हें कोकिलाबेन अस्पताल के आईसीयू में भर्ती किया गया था।
उनके एक प्रवक्ता ने बताया, मुझे यकीन है कि मैं हार चुका हूँ- अभिनेता इरफान खान ने 2018 में अपने नोट में यह दिल छू लेने वाली बात लिखी थी। जब वो कैंसर की बीमारी से लड़ रहे थे। और आज यह दु:खद ख़बर हम दे रहे हें कि वो हमारे बीच नहीं रहे।

इरफान खान ने अपनी करियर की शुरुआत टेलिविजन से की थी, जिसके बाद वह फिल्मों में आए. हासिल, हैदर, अंग्रेजी मीडियम, हिन्दी मीडियम, पान सिंह तोमर ना जाने कितनी ऐसी फिल्में हैं, जिनमें इरफान खान ने दमदार रोल निभाया था।
इरफ़ान एक मजबूत इरादों वाले इंसान थे जिन्होंने अंत तक लड़ाई लड़ी। उन्होंने हमेशा अपने क़रीब आने वाले लोगों को प्रेरणा दी। 2018 में असमान्य कैंसर होने का पता लगने के बाद से उन्होंने साथ आई चुनौतियों का जमकर मुक़ाबला किया और अपने जीवन को संभाले रखा। वो अपने परिवार को जिन्हें उन्होंने हमेशा बहुत प्यार किया, छोड़कर जन्नत चले गए हैं। उन्हें अपने परिवार का भरपूर प्यार मिला। वो अपने पीछे एक विरासत छोड़ गए हैं। हम सब उनकी आत्मा की शांति की दुआ करते हैं।