ब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनमुंबई शहर

बॉलीवुड फिल्मों के दिग्गज निर्देशक इस्माइल श्रॉफ का निधन! लंबे समय से अस्पताल में थे भर्ती…

मुंबई: बॉलीवुड फिल्मों के दिग्गज निर्देशक इस्माइल श्रॉफ का बुधवार देर रात यहां एक संक्षिप्त बीमारी के बाद निधन हो गया। उनके एक पारिवारिक मित्र ने यह जानकारी दी। वे लगभग 65 वर्ष के थे और उन्होंने कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर है।

बताया जा रहा है कि उन्हें 29 अगस्त को ब्रेन स्ट्रोक आया था। जिसके बाद से ही उनके शरीर का दाहिना अंग काम करना बंद हो गया था और वह लंबे समय से अस्पताल में भर्ती थे।
इस्माइल श्रॉफ ने 80s और 90s की कई सुपरहिट फिल्मों को डायरेक्ट किया है। उनकी बेस्ट मूवीज ‘अहिस्ता अहिस्ता’, ‘बुलंदी’, ‘थोड़ी सी बेवफाई’, ‘सूर्य’ आदि सहित कई हिट फिल्मों के लिए मेगाफोन का इस्तेमाल किया था। इस्माइल कई बड़े कलाकार, जैसे- गोविंदा, सलमान खान, विनोद खन्ना के साथ काम किया है। उन्होंने फिल्म निश्चय का भी निर्देशन किया था। इस फिल्म में विनोद खन्ना, सलमान खान और करिश्मा कपूर थे। वह आंध्र प्रदेश के रहने वाले थे।